Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 मार्च । हाथरस में प्रस्तावित ‘राष्ट्रवादी समान अधिकार यात्रा’ से पहले राष्ट्रवादी प्रताप सेना के प्रदेश अध्यक्ष नितिन सिंह शेखावत को पुलिस प्रशासन ने हाउस अरेस्ट कर लिया। देर रात पुलिस ने उन्हें नगला मोठा स्थित उनके आवास पर ही हिरासत में ले लिया। संगठन की ओर से आज यात्रा निकाले जाने की तैयारी थी, जिसे देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन यह कार्रवाई की। राष्ट्रवादी प्रताप सेना यूजीसी बिल का विरोध कर रही है। इसी के विरोध में ‘राष्ट्रवादी समान अधिकार यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित राणा के नेतृत्व में निकाली जानी है, जो विभिन्न जिलों से गुजरते हुए हाथरस, अलीगढ़, धौलाना और हापुड़ तक पहुंचेगी। हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद भी नितिन सिंह शेखावत ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता यात्रा को पूरी ताकत से निकालेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक संवैधानिक तरीके से जातिवादी कानूनों को समाप्त नहीं किया जाता, तब तक राष्ट्रवादी प्रताप सेना का संघर्ष जारी रहेगा। शेखावत ने कहा कि यदि सरकार जनता की आवाज नहीं सुनेगी तो जनता ऐसी सत्ता को उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से धौलाना (जनपद हापुड़) पहुंचकर यात्रा को सफल बनाने की अपील की। संगठन की योजना हाथरस से धौलाना पैदल मार्च करते हुए दिल्ली के लिए रवाना होने और वहां भाजपा कार्यालय का घेराव करने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page