Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 07 मार्च । क्षेत्र में आज सुबह अचानक मौसम में बदलाव देखा गया। सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे तापमान में गिरावट आई और ठंडक बढ़ गई। इस बदलाव से आलू किसानों में खुशी का माहौल है। जबकि लोग मौसम को देख हैरान दिखे। किसानों के अनुसार, बढ़ती गर्मी के कारण आलू की खुदाई के बाद उसके फटने और खराब होने का खतरा था। यदि मौसम सर्द बना रहता है, तो आलू की खुदाई में आसानी होगी और फसल अच्छी तरह से सूख पाएगी। हालांकि, क्षेत्र के लोगों ने चैत्र मास में होली के बाद इस तरह का कोहरा पहली बार देखा है, जिससे वे चिंतित हैं।
डॉ. प्रकाश मोहन ने अचानक हुए इस मौसम परिवर्तन से बुजुर्गों और बच्चों को बचाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस समय सर्दी, जुकाम और वायरल बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। तबीयत खराब होने पर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रिपोर्ट करने को कहा गया है, ताकि मियादी बुखार जैसी बीमारियों से बचा जा सके। सहायक विकास अधिकारी कृषि, मुरारी लाल के अनुसार, इस कोहरे से किसानों की फसल को कोई नुकसान नहीं होगा। बल्कि, आलू की खुदाई और आसानी से हो सकेगी। उन्होंने बताया कि दोपहर की तेज गर्मी से राहत मिलेगी, जिससे आलू खराब होने से बचेगा। हालांकि, यह देखना होगा कि ऐसा मौसम कितने दिनों तक बना रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page