Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 मार्च । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर ‘इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति’ द्वारा नारी सशक्तिकरण की मिसाल पेश करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। शनिवार को अलीगढ़ रोड स्थित रामोजी रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में समाज की दो जुझारू महिलाओं की उपलब्धियों को सराहा गया।

निजी कारोबार में सफलता पाने वाली महिलाएं सम्मानित

क्लब की अध्यक्ष मंजूलता वार्ष्णेय ने लघु उद्योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं दीप्ती वार्ष्णेय को सम्मानित किया। दीप्ती वार्ष्णेय गोबर और मंदिरों से निकलने वाले फूलों से विभिन्न प्रकार के आकर्षक उत्पाद बनाने में पारंगत हैं। उनके साथ ही जेकडॉनल्ड रेस्टोरेंट के माध्यम से अपनी पहचान बनाने वाली जूही बंसल को भी पटका पहनाकर और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

महिला पुलिसकर्मियों का भी बढ़ाया मान

समारोह के उपरांत अध्यक्ष मंजूलता वार्ष्णेय ने कंचन नगर में महिला पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बाधाओं को तोड़कर नए विचारों को जन्म देने वाली महिलाओं की सराहना हर दिन होनी चाहिए। यह सम्मान उन सभी महिलाओं के लिए है जो बदलाव की प्रेरणा दे रही हैं।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

इस गरिमामयी आयोजन में क्लब की 12 सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान गुंजन दीक्षित, रजनी आंधीवाल, लीला खंडेलवाल, पूनम खेमका, नीलम गुलाटी, रश्मि बागला, हेमलता अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, अनीता सिंह, दीप्ति वार्ष्णेय और रूपा अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page