
हाथरस 07 मार्च । विद्युत वितरण खंड ओढ़पुरा के अंतर्गत शनिवार को उपकेंद्र चंदपा से संबंधित ग्राम खेड़ा परसौली, बघना और पापरी में बिजली विभाग के अधिकारियों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। अवर अभियंता जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने डोर-टू-डोर कॉम्बिंग कर बकाया न चुकाने वाले 28 उपभोक्ताओं के विद्युत संयोजन विच्छेदित कर दिए, जबकि 18 उपभोक्ताओं का स्वीकृत भार बढ़ाया गया। चेकिंग के दौरान छह उपभोक्ता—लालू व मनोज कुमार (खेड़ा परसौली), राहुल कुमार व रामवीर सिंह (बघना) और संजीव व ब्रजेश देवी (पापरी)—सीधे कटिया डालकर विद्युत चोरी करते पाए गए। विभाग द्वारा इन सभी के विरुद्ध धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्यवाही की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी और बकायेदारों के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।






































