Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 मार्च । ब्रज कला केन्द्र द्वारा आयोजित ‘होली मिलन’ समारोह में सांस्कृतिक छटा बिखरी। श्री राधाकृष्ण कृपा भवन के मंच पर आयोजित इस कार्यक्रम ने उपस्थित जनसमूह को फाल्गुन के रंगों में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत बिष्णु प्रिय लक्ष्मी कीर्तन मंडल की डायरेक्टर चाहत शर्मा और उनके साथियों द्वारा प्रस्तुत होली के भजनों से हुई, जिसने समा बांध दिया। इसके बाद होली के गीतों पर मीरा दीक्षित, बाला शर्मा, अनीता गोयल, सखी सीमा अग्रवाल, सुरेश चन्द्र अग्रवाल, बौहरे दिनेश शर्मा, प्रेम सिंह यादव (एडवोकेट), राजकुमार कोठीबाल, जीवनलाल शर्मा, चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य और अनिल बौहरे ने गोप-गोपियों की भूमिका निभाते हुए सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। होली मिलन में हास्य और मनोरंजन की महफिल भी खूब जमी। मीरा दीक्षित, प्रदीप पंडित, प्रेम सिंह यादव और ऋषि कुमार शर्मा ने वाद्य यंत्रों के साथ होली के पारंपरिक और मस्त गीतों की प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे वातावरण पूरी तरह से होली के उल्लास में डूब गया। इस अवसर पर अजय भारद्वाज (एडवोकेट), श्याम बाबू चिंतन, बाबा देवीसिंह निडर, कृष्ण कुमार शर्मा, चेतन उपाध्याय, चौधरी जयवीर सिंह, सीमा अग्रवाल, मुकेश कुमार शर्मा, पंडित ऋषि कुमार कौशिक, जयशंकर पाराशर, दिनेश शर्मा, सुरेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, ठाकुर पवन सिंह, संजय महेश्वरी, विकास ललित गोस्वामी, बृजेश गोस्वामी, प्रशांत, प्रवीण कुमार, महेश गोस्वामी, अजय चौधरी, नवीन चौधरी और सोनू कुमार सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय कवि संगम, संस्कार भारती और ‘अपना घर’ संस्था ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का संचालन आशु कवि अनिल बौहरे ने किया, जबकि आयोजन का संयोजन चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने संभाला। अंत में बाला शर्मा ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page