
सासनी 06 मार्च । विद्युत वितरण उपखण्ड द्वितीय सासनी के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को कल बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। उपखण्ड अधिकारी आशीष रत्न द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 7 मार्च 2026 (शनिवार) को विद्युत उपकेन्द्र पर महत्वपूर्ण मरम्मत और सुरक्षा उपकरण लगाने के कार्य के चलते आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार 33/11 के.वी. विद्युत उपकेन्द्र सासनी तहसील से जुड़े रूदायन ग्रामीण, रूदायन नलकूप एवं जसराना नलकूप फीडरों की आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कुल 7 घंटे के लिए बंद रखी जाएगी। इस दौरान बिजनेस प्लान 2024-25 एवं आर.डी.एस.एस. के तहत विद्युत सुरक्षा संबंधी उपकरण लगाने और आवश्यक अनुरक्षण (मरम्मत) का कार्य किया जाएगा। उपखण्ड अधिकारी ने उपभोक्ताओं को सचेत किया है कि बंदी के दौरान कोई भी व्यक्ति बिजली से संबंधित कार्य स्वयं न करें, क्योंकि परीक्षण हेतु विद्युत आपूर्ति किसी भी समय बहाल की जा सकती है। विभाग ने जनता से सहयोग की अपील करते हुए ‘बिजली बचाने’ का भी संदेश दिया है।






































