
हाथरस 06 मार्च । वार्ष्णेय समाज द्वारा आयोजित भगवान श्री गोविंद भगवान जी की भव्य शोभायात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। इसी क्रम में श्री ब्राह्मण महासभा हाथरस की ओर से शोभायात्रा का अत्यंत श्रद्धा, सम्मान और आत्मीयता के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सनातन संस्कृति की यह दिव्य परंपरा केवल धार्मिक आस्था का ही प्रतीक नहीं है, बल्कि समाज की एकता, संगठन और सांस्कृतिक जागरण का भी संदेश देती है। जब समाज के विभिन्न वर्ग एक मंच पर आकर अपने आराध्य के प्रति श्रद्धा प्रकट करते हैं, तो यह सनातन समाज की मजबूती और संस्कारों की समृद्ध परंपरा को दर्शाता है। कार्यक्रम में योगेन्द्र शर्मा, श्याम सुन्दर शर्मा, डॉ. विकास कुमार शर्मा, मदन मोहन गौड़, विशाल सारस्वत, गौरव शर्मा और गोपाल शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शोभायात्रा का स्वागत करते हुए समाज में सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक गौरव और संगठन की भावना को और मजबूत करने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि धर्म, समाज और संस्कृति की यह ज्योति निरंतर प्रज्वलित रहे, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ भी अपने गौरवशाली सनातन संस्कारों पर गर्व कर सकें।






































