Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 05 मार्च । कोतवाली क्षेत्र के पुरदिलनगर मार्ग पर स्थित गांव बपंडई में एक नामजद व्यक्ति ने बुधवार की देर रात्रि एक समाज सेवी गौरक्षक के साथ पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी।पीडित युवक ने गांव के ही ग्रामीण व गौरक्षकों के साथ कोतवाली पहुंचकर घटना के संबंध में लिखित तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।जतिन कुमार पुत्र रामकुमार निवासी गांव बपंडई ने थाना हसायन कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने घर से खाना खाकर टहलने के लिए जा रहा था।तभी पीछे से अचानक गांव के ही नामजद व्यक्ति द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर किसी धारदार अस्त्र से जानलेवा हमला कर दिया।जिस हमले से बाल बाल बचा।उक्त नामजद व्यक्ति धनाढय व दबंग किस्म का व्यक्ति हैं।जो दो साल से बिना किसी वजह के रंजिश मानता चला आ रहा है।और झूठे मुकदमों में फसाने की धमकी दे चुका है।और उपरोक्त नामजद व्यक्ति के खिलाफ कई गंभीर मामले कोतवाली में पंजीकृत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page