सिकंदराराऊ (हसायन) 05 मार्च । कोतवाली क्षेत्र के गांव उल्दापुर में होली के पर्व पर जंगल में उपले थाप रही एक महिला के साथ गांव के ही कुछ नामजदों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी।पीडित महिला ने उक्त घटनाक्रम को लेकर कोतवाली में परिजनों के साथ पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।विमलेश पत्नी कालीचरन निवासी उल्दापुर ने कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए कहा कि वह गांव के बाहर जंगल में उपले थाप रही थी।तभी गांव के ही कुछ नामजद शराब का सेवन कर गाली-गलौज कर रहे थे। पीडित महिला विमलेश देवी ने कहा कि जब उसने नामजदों से गाली-गलौज किए जाने का विरोध करते हुए आगे बढ जाने के लिए कहा तो इसी बात पर कुपित होकर नामजदों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी।पीडित विमलेश देवी ने घटना के संबंध में पहले जरेरा चौकी पर जानकारी दी। घटना की जानकारी दिए जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की।पीडित की लिखित तहरीर के माध्यम से दी गई जानकारी के बाद भी नामजदों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही होने से नाराज पीडित महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से लिखित तहरीर के माध्यम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।