Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 05 मार्च । विकासखंड क्षेत्र में होलिका दहन रंगोत्सव के कार्यक्रम को विभिन्न स्थानों पर दूसरे दिन बुधवार चार मार्च को जगह जगह पर होलिका दहन किया गया। चार मार्च दिन बुधवार को कस्बा हसायन के बांण अब्दुलहईपुर मार्ग स्थित मोहल्ला कछियांन के प्राचीन टुकिया शिव मंदिर के बाहर स्थित होलिका स्थल व मोहल्ला अहीरान में होलिका स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ होलिका दहन कर जौं की बालें भूनकर कस्बा व देहात क्षेत्र में घर घर पहुंचकर गली मुहल्ले में जौ वितरित कर ज्येष्ठ व बडे बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर अबीर गुलाल व रंग से सराबोर कर गले मिलकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। चार मार्च को नगर व देहात क्षेत्र में होलिकोत्सव पर रंगोत्सव की धूम रही।होली पर गमी वाले घर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट कर अबीर गुलाल लगाया।होलिकोत्सव रंगोत्सव होली के पर्व पर हुरियारों ने जमकर मस्ती कर रंगो से सराबोर दिखाई दिए।होली पर धुलैंडी के उपलक्ष्य में कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक एस. एस. आई. आदेशपाल सिंह व कस्बा इंचार्ज प्रमोद कुमार सुर क्षा व शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त करते हुए दिखाई दी।

रंगोत्सव पर हुरियारे पानी से भीगकर हुए मदमस्त
विकासखंड क्षेत्र में रंगोत्सव होली के पर्व पर चैत्र मास के द्वितीया तिथि को हर्ष उल्लास के साथ होली मनाई गई।द्वितीया तिथि को सुबह से ही कस्बा से लेकर देहात रंग के साथ अंगूर की बेटी का सुरूर हुरियारो के सिर चढ़कर बोला।होली पर गुरुवार पांच मार्च की सुबह से ही हुरियारे कीचड कपडा फाड होली मनाते हुए दिखाई दिए।ग्रामीण अंचल में चौपाई निकालकर ज्येष्ठ बडी उम्र वाले बुज़ुर्गों ने होली के गीत व फाग सुनाय।ढोल पर भी हुरियारे मस्ती करते हुए दिखाई दिए।हुरियारे सुबह से ही रंग गुलाल के साथ एक दूसरे के साथ होली खेलते हुए दिखाई दिए।अंडौली मार्ग पर हुरियारों ने फाग की मस्ती में मदमस्त होकर झूमते हुए दिखाई दिए।होली का रंग बच्चे, युवा,बुजुर्ग पर चढता हुआ दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page