Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 04 मार्च । आज अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा द्वारा आगामी होली व रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु थाना कोतवाली नगर एवं सादाबाद क्षेत्र के मुख्य बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गस्त किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर योगेंद्र कृष्ण नारायण, क्षेत्राधिकारी सादाबाद अमित पाठक व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में सासनी गेट, कमला बाजार, पंजाबी मार्केट और सादाबाद कस्बे जैसे प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा सभी से त्यौहारों को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page