Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 मार्च। नगर के बीचों बीच एक विवाहिता का शव उसके ही घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका के भाई ने पति पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मालिन गली निवासी प्रशांत अग्रवाल की पत्नी 24 वर्षीय चंचल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के एक कमरे में फंदे से लटका मिला। जैसे ही परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को फंदे पर लटका देखा, मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग भी ससुराल पहुंच गए और दामाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतका के भाई अनुज मित्तल ने आरोप लगाया कि उसकी बहन चंचल मित्तल ने तीन वर्ष पूर्व प्रशांत अग्रवाल के साथ प्रेम विवाह किया था। उनका कहना है कि प्रशांत का किसी अन्य महिला से संबंध था, जिसके चलते उसने साजिश रचकर उनकी बहन की हत्या की और मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page