
हाथरस (मुरसान) 03 मार्च । कस्बा मुरसान के मढैया मोहल्ला में शादी के दो दिन बाद एक महिला घर से सोने, चांदी के आभूषण सहित नगदी लेकर फरार हो गई है। परिजनों ने पुलिस ने महिला को खोजने की गुहार लगाई है। राकेश कुमार पुत्र नरसिंह पाल सिंह निवासी किला मढैया मुरसान का कहना है एक हफ्ता पहले उसके भाई रामदास की मुलाकात गांव असरोई इगलास के रहने वाले युवक से हुई थी। युवक ने रामदास को बताया कि उसकी जान पहचान की एक लड़की है उससे तेरी शादी करवा दूंगा, उसके दूसरे दिन असरोई निवासी युवक अपने दोस्त निवासी रतमान गढ़ी मुरसान को साथ लेकर उसके घर पर आये और कहा कि लड़की वाला गरीब आदमी है। सारा खर्चा आपको करना पड़ेगा। जिसमें करीब एक लाख रूपये का खर्चा होगा। उनकी बात से सहमत होकर 61 हजार रूपये फोन पे से ऑनलाइन दिये और 39 हजार रूपये नकद दिये। पैसे देने के बाद 27 फरवरी को बदायूं जिले के गांव गढी उझानी निवासी युवती से रामदास की शादी बौहरे वाली देवी के मन्दिर में सम्पन्न कराई। राकेश का कहना है कि रामदास की शादी होने के दो दिन तक उसकी पत्नी घर पर रही, आरोप है कि लोगों को विश्वास में रखकर 1 मार्च की रात करीब 3 बजे मौका पाकर घर की अलमारी में रखे एक पेंडल, एक अंगूठी, पायजेब, 27 हजार रूपये नगद व एक मोवाइल लेकर चली गई है।






































