Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 मार्च । कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के अंतर्गत जलेसर रोड पर एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। देर रात खरवा गांव के निकट उसकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान बेरगांव निवासी राजकुमार पुत्र अमर सिंह के रूप में हुई है। वह चिनाईगिरी का काम करता था। घटना उस समय हुई जब राजकुमार देर रात अपने घर से हाथरस की ओर आ रहा था। हादसा हाथरस-जलेसर रोड पर खरवा गांव के पास हुआ। बाइक के असंतुलित होकर गिरने से राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई और राजकुमार के परिवार के सदस्य भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। राजकुमार अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गया है। घटना के बाद उसके परिवार के लोगों में कोहरा मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page