Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 03 मार्च । विकासखंड क्षेत्र में होलिका दहन के मुहूर्त को लेकर उत्पन्न हुए वैचारिक मतभेदों के चलते इस बार कस्बे और देहात में अलग-अलग समय पर होलिका दहन देखने को मिला। जहां कुछ स्थानों पर मंगलवार भोर की पहली किरण के साथ अग्नि प्रज्वलित की गई, वहीं अधिकांश स्थानों पर अब बुधवार, 4 मार्च को होलिका दहन संपन्न कराया जाएगा।

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ पूजन

मंगलवार सुबह मोहल्ला किला खेड़ा स्थित श्री हनुमान जी महाराज की प्राचीन बगीची पर वयोवृद्ध आचार्य पंडित राधाकृष्ण दीक्षित ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ होलिका दहन कराया। इसके बाद किला खेड़ा, कोलियान खुर्द, दखल, और मुख्य बाजार के नागरिकों ने वहां से अग्नि ले जाकर अपने घरों में होली जलाई। श्रद्धालुओं ने जौ की बालें भूनकर परिक्रमा लगाई और ‘भक्त प्रहलाद’ के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।

इन मोहल्लों में कल होगा दहन

दूसरी ओर, मोहल्ला कछियान कलां, शीशग्रान और अहीरान सहित क्षेत्र के 119 स्थलों पर मंगलवार को होलिका दहन नहीं किया गया। इन स्थानों पर बुधवार भोर में वैदिक रीति-रिवाज के साथ अग्नि प्रज्वलित की जाएगी। चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि लगने पर प्राचीन परंपरा के अनुसार ‘मायके में होलिका’ को विदा किया जाएगा।

कल मनेगी धुलैंडी

पूरे कस्बा और देहात क्षेत्र में बुधवार, 4 मार्च को एक साथ रंगोत्सव और धुलैंडी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर और जौ की भुनी बालें वितरित कर गले मिलेंगे। पुलिस प्रशासन के अनुसार, क्षेत्र के कुल 144 स्थलों में से केवल 25 पर ही मंगलवार को दहन की पुष्टि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page