Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 मार्च । होली का त्योहार आपसी भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे को जोड़ने और भाईचारे का संदेश देने का अवसर है। इसी सेवा भाव को चरितार्थ करते हुए ‘निस्वार्थ सेवा संस्थान’ ने इस वर्ष भी होली का पर्व अभावग्रस्त और जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया। अलीगढ़ रोड स्थित नवग्रह मंदिर के समीप रहने वाले बच्चों के बीच जब संस्था के सदस्य पहुंचे, तो बच्चों के चेहरे खिल उठे। संस्था के सदस्यों ने बच्चों को तिलक लगाकर और गले मिलकर होली की बधाई दी। इस दौरान बच्चों को नमकीन, बिस्किट और चॉकलेट वितरित की गईं। उपहार पाकर बच्चों की आंखों में विशेष चमक दिखाई दी। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि सदस्य केवल सामग्री बांटकर नहीं लौटे, बल्कि उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया, खेल खेले और उन्हें अपनत्व का एहसास कराया। संस्था के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि होली का असली अर्थ केवल रंग लगाना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना और खुशियां साझा करना है। उन्होंने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से इस परंपरा का निर्वहन कर रही है। इस पुनीत कार्य में सचिव नीरज गोयल, सोशल मीडिया प्रभारी सारांश टालीवाल, सह सचिव निश्कर्ष गर्ग, ध्रुव कोठीवाल, आशीष अग्रवाल, सतेंद्र मोहन, अवधेश कुमार बंटी, रितिक बंसल, दीपांशु वार्ष्णेय, विशाल सोनी, यश वार्ष्णेय और अतीश अग्रवाल आदि सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page