Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 मार्च । होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सनातन परंपराओं का निर्वहन करते हुए जीव सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश की। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पराग डेयरी स्थित गौशाला पहुँचकर गौ माता की सेवा की और उन्हें ताजी सब्जियाँ खिलाईं। सेवा कार्य का नेतृत्व कर रहे बजरंग दल के प्रखंड संयोजक अंकित उपाध्याय ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम और करुणा के विस्तार का माध्यम है। सनातन धर्म में गौ माता पूजनीय हैं और उनकी सेवा से ही समाज में सुख-समृद्धि आती है। वहीं, प्रखंड सह-संयोजक विक्की कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बजरंग दल का प्रत्येक सदस्य धर्म की रक्षा और सेवा के लिए सदैव तत्पर है। जिला सेवा प्रमुख विद्याभूषण गर्ग ने संदेश दिया कि त्योहारों की असली खुशी बेजुबानों की सेवा में ही निहित है। इस पुनीत कार्य में विहिप के जिला उपाध्यक्ष डॉ. अमित भार्गव, प्रखंड उपाध्यक्ष हेमंत कौशल, प्रखंड मंत्री जगदीश प्रसाद शर्मा, जयपाल सिंह कुशवाहा, सचिन भार्गव, जितेंद्र कुशवाहा, प्रवीण कुशवाहा और राहुल कुशवाहा सहित अन्य ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने भविष्य में भी सामाजिक और धार्मिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page