Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 02 मार्च । कस्बे में जमीन के एग्रीमेंट को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। यह घटना 25 फरवरी की दोपहर पुरानी स्टेट बैंक गली में हुई। मुरसान पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर जबरन बैनामा कराने की धमकी देने और मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, एक किसान ने क्षेत्र के चार लोगों को अपनी जमीन एग्रीमेंट पर बेची थी। यह एग्रीमेंट दिसंबर तक पूरा हो चुका था, लेकिन खरीदारों ने तय समय तक जमीन का पूरा पैसा नहीं दिया। इसके चलते, एग्रीमेंट की अवधि समाप्त होने के बाद किसान ने जमीन बेचने से इनकार कर दिया था। शिकायतकर्ता शांतनु कौशिक पुत्र देवकी नंदन कौशिक, निवासी बोहरान, पुरानी स्टेट बैंक गली, मुरसान, हाथरस ने पुलिस को बताया कि 25 फरवरी की दोपहर आरिफ कुरैशी, रामकुमार उर्फ रामू पहलवान और अशोक कुमार उनके घर में जबरन घुस आए। शांतनु के अनुसार, ये लोग दबंग और भू-माफिया प्रवृत्ति के हैं। उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए धमकाते हुए दबाव बनाया। शांतनु कौशिक ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने रजिस्ट्री कराने से मना किया, तो आरोपियों ने घर की महिलाओं और पुरुषों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। बैनामा न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। शोर-शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page