सिकंदराराऊ (हसायन) 02 मार्च । कस्बा के मोहल्ला किशन स्थित प्राचीन श्रीबलभद्र दाऊबाबा रेवती मैया के मंदिर में रंगो के पर्व होली रंगोत्सव होलिकाेत्सव पर तीन मार्च दिन मंगलवार को सुबह छह बजे से फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को ग्रहण पडने की वजह से सूतक काल प्रारंभ होने व शाम को ग्रहण काल होने की वजह से रंगोत्सव का कार्यक्रम आयोजित नही किया जाएगा। रंगोत्सव का आयोजन तीन मार्च दिन मंगलवार के बजाए चार मार्च दिन बुधवार को होगा। इसी के साथ श्रीबलभद्र दाऊबाबा दाऊजी महाराज के मन्दिर का प्राचीन परंपरागत हुरंगा पांच मार्च दिन गुरूवार को दोपहर बारह बजे से निकाला जाएगा। प्राचीन परंपरागत हुरंगा में कस्बा और देहात क्षेत्र के नागरिकों से शामिल होने का अनुरोध किया गया है।