Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 01 मार्च । अग्रवाल नारी जागृति मंच द्वारा होली के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर अलीगढ़ रोड स्थित एक होटल में एक भव्य और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘होली के हमजोली’ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में संस्था की महिलाओं ने अपनी ऊर्जा और उत्साह से समां बांध दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी सदस्य रंग-बिरंगे और आकर्षक परिधानों में सज-धज कर पहुँचे, जिससे पूरा माहौल होली के रंगों में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रही, जहाँ सदस्यों ने होली के पारंपरिक और बॉलीवुड गीतों पर जमकर नृत्य किया और ‘होली हुड़दंग’ का भरपूर आनंद लिया। मनोरंजन के लिए तंबोला सहित कई अन्य मजेदार खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को आकर्षक उपहार भेंट किए गए। साथ ही संस्था की ओर से सभी उपस्थित सदस्यों को होली के रंग भेंट कर पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। इसी बीच संस्था की सदस्य सुनीता अग्रवाल की शादी की सालगिरह भी केक काटकर और उपहार देकर बेहद खास अंदाज में मनाई गई। कार्यक्रम का सफल संचालन अध्यक्ष दीप्ति अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर सचिव नमीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पूनम अग्रवाल सहित अंजू, नीलम, शालिनी, कल्पना, सीमा, उषा, श्वेता, नीतू, पूनम, संध्या, शालिनी, पारुल, सपना, रिचा, नीरू, माला, रेखा, नेहा, मीरा, गीता, शिल्पी और नूतन आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page