Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 फरवरी । आज सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज लेबर कॉलोनी हाथरस में होली कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर रंग, संगीत और उल्लास से सराबोर रहा। इस अवसर पर आचार्यों ने बृज के रसिया पर धूमधाम से नृत्य प्रस्तुत किए तथा होली से संबंधित गीतों का गायन किया, जिससे वातावरण पूर्णतः उत्सवमय हो गया। प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति और परंपरा की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में अध्यक्ष पुरुषोत्तम राठी, प्रबंधक मनोज अग्निहोत्री, प्रधानाचार्य लोकेन्द्र नाथ शर्मा एवं उपप्रधानाचार्य सतीश कुमार सारस्वत की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को संस्कार और सांस्कृतिक चेतना का संवाहक बताया। कार्यक्रम की सफलता में समस्त विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा। अंत में सभी ने परस्पर शुभकामनाएँ देकर कार्यक्रम का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page