सिकंदराराऊ (हसायन) 28 फरवरी । आगामी रंगों के पर्व होलिकोत्सव और रमजान माह को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को कोतवाली प्रभारी गिरीश चन्द्र गौतम ने कस्बा सहित देहात क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों और मजराओं का सघन भ्रमण कर होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर भयमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र के कुल 144 चिह्नित स्थानों पर 2 मार्च को होलिका पूजन होगा, जबकि 3 मार्च (मंगलवार) को तड़के 05:19 बजे होलिका दहन संपन्न कराया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए पूरे कोतवाली क्षेत्र को चार क्लस्टर में विभाजित किया गया है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित उपनिरीक्षकों को सौंपी गई है। इन क्षेत्रों में डायल-112 की टीमें लगातार गश्त करेंगी। इसके अतिरिक्त, 1 मार्च से 4 मार्च तक कोतवाली फोर्स के साथ 30 अंडर ट्रेनी रिक्रूट आरक्षी (कांस्टेबल) भी तैनात रहेंगे, जो सचल दल के रूप में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखेंगे। कोतवाली प्रभारी ने स्पष्ट किया कि आपसी सामंजस्य और मैत्री भाव के साथ त्योहार मनाना प्राथमिकता है, और किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
मुरसान : महिलाओं से मारपीट और छेड़खानी करने का आरोप
February 28, 2026
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : महिलाओं से मारपीट और छेड़खानी
February 28, 2026
फर्जी डिग्री से अस्पताल चलाने और महिला
February 28, 2026
हाथरस में ई-ऑफिस लॉगिन न करने वाले
February 28, 2026
सावधान! वॉट्सऐप पर शादी का कार्ड खोलते
February 28, 2026
हाथरस में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी
February 28, 2026
सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय
February 28, 2026
सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास
February 28, 2026
Weather
Hathras
9:23 pm,
Feb 28, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap














