सादाबाद 28 फरवरी । नौगांव रजवाहा मार्ग पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बन रही सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। ग्रामीणों ने डामरीकरण कार्य में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा है कि घटिया सामग्री के इस्तेमाल से सड़क एक दिन के भीतर ही उखड़ने लगी है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क निर्माण में डामर (तारकोल) की मात्रा कम रखी जा रही है, जबकि काले तेल का अधिक प्रयोग हो रहा है। उनका आरोप है कि मिश्रण सही अनुपात में न होने के कारण सड़क की परत कमजोर पड़ रही है और हल्के दबाव में ही उखड़ जा रही है। कई स्थानों पर डामर की परत हाथों से भी उखड़ती देखी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने मौके पर मौजूद ठेकेदार से निर्माण की गुणवत्ता को लेकर आपत्ति जताई थी। हालांकि, ठेकेदार ने उनकी बातों को अनसुना करते हुए कार्य जारी रखा। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्य में जल्दबाजी और मनमानी बरती जा रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सड़क निर्माण की गुणवत्ता की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने संबंधित इंजीनियर और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने तथा सड़क का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुसार दोबारा कराने की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे सरकारी धन का दुरुपयोग रुकेगा और क्षेत्रवासियों को टिकाऊ सड़क मिल सकेगी। यह मार्ग मथुरा मार्ग को आगरा मार्ग से जोड़ता है और आसपास के कई गांवों के लिए महत्वपूर्ण है। इस पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क की गुणवत्ता ऐसी ही रही तो यह जल्द ही पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाएगी, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ सकती है। इस संबंध में एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि वह मौके पर जाकर जांच करेंगे और कमी पाए जाने पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सावधान! वॉट्सऐप पर शादी का कार्ड खोलते
February 28, 2026
हाथरस में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी
February 28, 2026
सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय
February 28, 2026
सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास
February 28, 2026
हाथरस में दो दिवसीय फाल्गुन महोत्सव के
February 28, 2026
पुरदिलनगर : सरस्वती विद्या मंदिर में होली
February 28, 2026
इस्राइली हमले में ईरान के रक्षा मंत्री
February 28, 2026
Weather
Hathras
8:57 pm,
Feb 28, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap















