Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 फरवरी । चौपाल सागर महोत्सव का भव्य शुभारंभ शनिवार को पीडी डीआरडीए राजेश जी एवं पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर ब्रज कला केंद्र, राष्ट्रीय कवि संगम तथा संस्कार भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘होली मिलन कवि सम्मेलन’ को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 95वीं पुण्यतिथि को समर्पित किया गया। कार्यक्रम का आरंभ विशिष्ट अतिथि नारायण जी गुंटूर, परवेज खान और प्रमोद जोशी ने शहीद आजाद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। श्रद्धाजंलि सभा का संचालन ब्रज कला केंद्र के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने किया। काव्य पाठ की शुरुआत अध्यक्ष श्यामबाबू चिंतन ने राधा-कृष्ण वंदना से की, जिसके बाद आशु कवि अनिल बौहरे ने “होली मिलन, याद करें शहीदों की कुर्बानी को” पंक्तियों से देशभक्ति का जज्बा जगाया।

कवि सम्मेलन में कवियों ने ब्रज की महिमा और राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। चैतन्य उपाध्याय ने ब्रज की माटी की महिमा गाई, तो कवयित्री मीरा दीक्षित ने “चंद्रशेखर आजाद बहुत याद आते हैं” पढ़कर माहौल को भावुक कर दिया। सोनाली वार्ष्णेय ने मन के मैल की होली जलाने का संदेश दिया, वहीं पंडित हाथरसी ने “आजाद पड़े थे अंग्रेजों पर भारी” पंक्तियों से शहीद के शौर्य को नमन किया। गाफ़िल स्वामी और चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने भी अपनी रचनाओं के माध्यम से शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम का संयोजन ए.आर. शर्मा व जीवनलाल शर्मा ने किया तथा प्रबंधन में अनुराग शुक्ला, अनूप गुप्ता, सुखप्रीत सिंह सुक्खी और सोम दीक्षित का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page