Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 फरवरी । जे.टी.आर.आई. लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश विनय कुमार-III के आदेश पर शनिवार को जनपद न्यायालय परिसर के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में कर्मचारियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनु चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के भीतर सतत सीखने के वातावरण को बढ़ावा देना था। प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ सहायक आशुतोष अग्रवाल एवं पेशकार राजकुमार द्वारा समस्त तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को ‘सामान्य नियमावली (फौजदारी)’ के साथ-साथ प्रोसेस एवं रजिस्टरों के रखरखाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक कर्मचारी को नियमावली का गहन अध्ययन करना चाहिए ताकि न्यायिक प्रक्रिया में त्रुटि की गुंजाइश न रहे।

कार्यशाला में प्रोसेस जारी होने से लेकर उसकी वापसी तक के सभी अद्यतन नियमों और पत्रावलियों को नत्थी करने की सही विधि समझाई गई। कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने न्यायालयों में पत्रावलियों की शामिलात स्वयं करें और ‘गार्ड फाइल’ तैयार करते समय पत्रों को तिथि वार चस्पा कर उनकी विषय सूची अनिवार्य रूप से बनाएं, ताकि भविष्य में किसी भी दस्तावेज को खोजने में असुविधा न हो। इसके अतिरिक्त रजिस्टरों के सभी कॉलमों को स्पष्टता से भरने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी संवाद किया गया। सत्र के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक-दूसरे को आगामी होली पर्व की शुभकामनाएं दीं, जिसके साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page