Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 28 फरवरी । जनपद में जुआ और सट्टे की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सादाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में थाना सादाबाद पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर ‘किसान ढाबा’ के पास से सट्टे की खाई-बाड़ी कर रहे एक अभियुक्त को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान जितेन्द्र पुत्र महावीर सिंह, निवासी ग्राम गुरसौटी (थाना सादाबाद) के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने अभियुक्त के कब्जे से 1000 रुपये की नगदी, सट्टा पर्चा और पेन बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक श्री विजय सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस टीम द्वारा की गई इस कार्यवाही के संबंध में थाना सादाबाद पर मु0अ0सं0 78/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page