Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 फरवरी । कोतवाली क्षेत्र के व्यस्तम लोहट बाजार में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने महज चाबी गिरने के विवाद में दूसरे युवक पर सरेराह तमंचा तान दिया। आरोपी ने असलहे के बल पर पीड़ित से जबरन नाली में हाथ डलवाकर चाबी निकलवाई और मौके पर भीड़ जुटती देख अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, कुंवरपुर निवासी लखन सिंह लोहट बाजार में सामान खरीदने आया था। वह एक दुकान के बाहर खड़ा था, तभी वहां से गुजर रहे एक अन्य युवक से उसका हाथ टकरा गया। इस दौरान आरोपी युवक के हाथ से उसकी बाइक की चाबी छिटककर गहरे नाले (नाली) में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चाबी गिरते ही आरोपी युवक आगबबूला हो गया। उसने तुरंत तमंचा निकाला और लखन सिंह पर तान दिया। आरोपी ने धमकी देते हुए लखन से जबरन नाली में हाथ डलवाया और चाबी बाहर निकलवाई। बाजार के बीचों-बीच असलहा देख लोग दहशत में आ गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। हंगामा बढ़ता देख और लोगों को इकट्ठा होते देख आरोपी युवक अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर चाबी लेकर पैदल ही गलियों में फरार हो गया। पीड़ित लखन सिंह ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी (सदर) ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page