Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 फरवरी । हाथरस में एक सड़क हादसे में 11 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के एदलपुर बरी चौराहे के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार किशोर को कुचल दिया। जानकारी के अनुसार, नगला हरनाम एदलपुर निवासी 11 वर्षीय शौर्य पुत्र सोनू आज दोपहर अपने गांव से बाजार की ओर साइकिल से जा रहा था। तभी पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना स्थल पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय निवासियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सादाबाद कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने शव की पहचान की। शौर्य के पिता खेती-बाड़ी करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page