Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 फरवरी । रूहेरी स्थित एक अस्पताल के संचालकों पर फर्जी डिग्री के आधार पर अवैध चिकित्सा कार्य करने और एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट व छेड़खानी करने का संगीन मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने रूहेरी निवासी पुष्पेंद्र, अनिल कुमार और विजय के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।

महिला का आरोप है कि पुष्पेंद्र और अनिल कुमार बिना पंजीकरण के ‘कृष्णा हॉस्पिटल’ का संचालन कर रहे हैं। आरोप के अनुसार, संचालकों ने बिहार से फर्जी BAMS की डिग्री बनवाई है और इसी की आड़ में वे अस्पताल में अवैध गर्भपात व भ्रूण लिंग जांच जैसे प्रतिबंधित कार्य करते हैं। महिला ने यह भी दावा किया कि अस्पताल में अप्रशिक्षित युवाओं से ऑपरेशन कराए जाते हैं, जिससे पूर्व में कई मरीजों की मृत्यु भी हो चुकी है। पीड़िता के अनुसार, जब उसने इन अवैध गतिविधियों की शिकायत उच्चाधिकारियों से की, तो आरोपी रंजिश रखने लगे। आरोप है कि 15 दिसंबर की शाम को नामजद आरोपी लाठी-डंडों के साथ महिला के घर में घुस आए। उन्होंने महिला के साथ मारपीट और अश्लील हरकतें कीं। जाते समय आरोपियों ने धमकी दी कि यदि शिकायत वापस नहीं ली, तो वे महिला के चेहरे पर तेजाब डालकर उसे बदरंग कर देंगे। मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी ने बताया कि तहरीर और न्यायालय के आदेश के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page