Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 27 फरवरी । क्षेत्र के ऊंचागांव में शुक्रवार दोपहर एक मजदूर की घोड़ा गाड़ी को अज्ञात ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। यह घटना सैनपुर रजवाहे के पुल के पास हुई, जिसमें घोड़ा गाड़ी गड्ढे में गिर गई और घोड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। ऊंचागांव निवासी छीतर सिंह ने बताया कि वह नगला मियां के भट्टे पर ईंट ढोने का काम करते हैं। शुक्रवार दोपहर वह अपनी घोड़ा गाड़ी लेकर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी घोड़ा गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि घोड़ा गाड़ी गड्ढे में जा गिरी और घोड़े की रीढ़ की हड्डी टूट गई। घोड़ा गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। छीतर सिंह ने घोड़ा गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद अज्ञात ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। भट्टे के मालिक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि छीतर सिंह उनके भट्टे पर मजदूरी करते हैं। अज्ञात वाहन से हुई इस टक्कर से उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। वे अज्ञात वाहन की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में ऊंचागांव चौकी प्रभारी धीरज कुमार से बात की गई। उन्होंने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि उन्हें लिखित शिकायत मिलती है, तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page