Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 27 फरवरी । कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव गिरधरपुर में शुक्रवार देर रात अज्ञात कारणों के चलते पशुओं के सूखे चारे (भूसे) की बुर्जी में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते हजारों रुपये का पशु चारा जलकर खाक हो गया।रामसिंह पुत्र ख्याली सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब 2:00 बजे अचानक उनकी भूसा बुर्जी से लपटें उठने लगीं। आग की लपटें देख मौके पर ग्रामीण और परिजन एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद मुश्किल से आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में लगभग 40 क्विंटल भूसा जलकर राख हो गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40,000 रुपये बताई जा रही है। चारे के नुकसान से पीड़ित किसान को बड़ा आर्थिक संकट झेलना पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page