सिकंदराराऊ (हसायन) 27 फरवरी । कस्बे के प्रतिष्ठित इत्र कारोबारी व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सेठ ओमप्रकाश यादव तथा वर्तमान महिला नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भागवती देवी यादव के वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती वैवाहिकोत्सव (50वीं वर्षगांठ) बड़े ही भव्य रूप में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित विविध कार्यक्रमों में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों का तांता लगा रहा। विदित हो कि इत्र कारोबारी सेठ ओमप्रकाश यादव और श्रीमती भागवती देवी यादव का विवाह आज से ठीक पचास वर्ष पूर्व 26 फरवरी 1975 को वैदिक सनातन धर्म की पौराणिक परंपराओं के अनुसार संपन्न हुआ था। वैवाहिक जीवन की इस गौरवमयी आधी सदी का जश्न मनाने के लिए परिजनों ने शानदार समारोह आयोजित किया, जिसमें दंपत्ति ने केक काटकर और एक-दूसरे को पुष्पहार पहनाकर खुशियां साझा कीं। वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नगर व ग्रामीण अंचल के निवासियों के लिए भव्य पंगत भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं, सरकारी व गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। आगंतुकों ने दंपत्ति को देवी-देवताओं के छायाचित्र व अन्य उपहार भेंट कर उनके दीर्घायु और सुखद जीवन की कामना की। समारोह के दौरान रात्रि में विशाल देवी जागरण का आयोजन किया गया। भक्तिमय संगीत और धार्मिक गीतों पर उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे। माता की भेंटों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, पूर्व शिक्षक प्रताप सिंह यादव, अवधेश कुमार सिंह जादौन, देशराज सिंह चेयरमैन मुरसान, हर्षकांत कुशवाहा चेयरमैन पुरदिलनगर, राजीव वार्ष्णेय, सीबीएसई एसोसिएशन महासचिव एपी सिंह,हर्षित गुप्ता एडवोकेट, जी.पी. सिंह, राजकुमार सिंह,वीरी सिंह बघेल, ओमवती यादव, चौधरी रामवीर सिंह यादव, भाजपा के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सोमेश यादव, सुनील कुमार सिंह मोहब्बतपुरा, इत्र कारोबारी रिंकू भैया, रामगोपाल गुप्ता, सुरेश चन्द्र सविता, दीपक सेंगर,मनोज गुप्ता, संजय स्वर्णकार, किशन स्वर्णकार,सतीश स्वर्णकार,पवन वर्मा,इकबाल पैकार, चन्द्रपाल सिंह यादव ठेकेदार, संतोष यादव, सुभाष यादव, मनोज यादव,मुन्नालाल यादव, हरी सिंह, राजकुमार, दिनेश कुमार, कमल सिंह, अनीता यादव, सीमा यादव, माला यादव, मनीष यादव,ध्रुव यादव,हर्ष कुमार यादव, ऋषभ कुमार यादव, यश कुमार यादव, सोहन यादव उर्फ सोनू, संध्या यादव, दीपिका यादव, वशिका यादव, हर्षिका यादव, राधा यादव, मयंक यादव, चिराग यादव, तनु यादव के अलावा सादाबाद, सिकन्द्राराऊ, हाथरस मैंडू के जनप्रतिनिधि व सरकारी गैर सरकारी कर्मचारी व गणमान्य लोगाें के अलावा कस्बा व देहात क्षेत्र के वाशिंदे मौजूद रहे।
परिवार के सदस्य मनीष यादव, ध्रुव, ऋषभ, यश, सोहन उर्फ सोनू सहित अन्य परिजनों ने अतिथियों का स्वागत किया।















