
हाथरस 27 फरवरी । मुरसान गेट स्थित नया मिल में विराजमान श्री बालाजी महाराज के जन्मोत्सव को लेकर भक्तों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में श्री बालाजी महाराज के समस्त भक्तों ने नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा श्रीमती श्वेता चौधरी को वसुंधरा एन्क्लेव स्थित उनके कैम्प कार्यालय पर एक प्रार्थना पत्र सौंपकर मंदिर मार्ग की दुर्दशा सुधारने की मांग की है। लोगों ने कहा कि आगामी 2 अप्रैल 2026 को मंदिर में श्री बालाजी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं और प्रसादी की व्यवस्था की जाती है। भक्तों का कहना है कि मुरसान गेट स्थित मंदिर का मुख्य मार्ग वर्तमान में अत्यंत खराब स्थिति में है, जिससे दर्शनार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।श्रद्धालुओं ने चेयरमैन से निवेदन किया है कि जनहित और धार्मिक आस्था को देखते हुए इस मार्ग पर जल्द से जल्द इंटरलॉकिंग रोड बनवाने के आदेश प्रदान करें। इस दौरान अश्विनी अग्रवाल, संजीव कुमार चौधरी, निर्भय खंडेलवाल, मुन्नालाल, हरिमोहन चौहान, शांति देवी, चंचल सुपारी, बबलू कुमार, जीतू, राघवेंद्र सिंह, मनोज वार्ष्णेय, सुरेंद्र कुमार शर्मा, आशीष शर्मा, चंद्र प्रकाश, शालिनी, विक्की, स्नेह लता, राज अग्रवाल, नरेंद्र कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।















