Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 फरवरी । रंगों और खुशियों के पर्व होली के उपलक्ष्य में आज एक स्कूल में एक भव्य उत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण रंगों, हंसी और भाईचारे के उल्लास से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बच्चों व शिक्षकों के साथ मिलकर इस त्यौहार को मनाया। उत्सव के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ प्रेमपूर्वक होली खेली गई। बच्चों के उत्साह को दोगुना करने के लिए उन्हें आकर्षक गिफ्ट बॉक्स भेंट किए गए। इसी क्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकों को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य महोदया को उनकी विशिष्ट सेवाओं और नेतृत्व के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। शिक्षकों के मनोरंजन के लिए तंबोला खेल का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खूब आनंद उठाया। संगीत और रंगों के बीच सभी के चेहरों पर त्योहार की खुशी साफ झलक रही थी। इस सुंदर और व्यवस्थित आयोजन को सफल बनाने में प्रेसिडेंट मोनिका अग्रवाल, सेक्रेटरी हिमानी बंसल और ट्रेज़रर शिल्पी बंसल की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम में क्लब की सदस्य श्वेता बंसल, शिल्पी गर्ग, पूजा गोयल, अंजली अग्रवाल, बरखा अग्रवाल, चारू अग्रवाल और दीपिका अग्रवाल आदि ने भी सम्मिलित होकर खुशियां बांटीं। आयोजन के अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page