Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 फरवरी । जनपद में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आपातकालीन स्थिति में पुलिस की पहुंच को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित पुलिस कार्यालय से 05 नए दो पहिया पीआरवी (PRV) वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री रामानन्द कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शासन से प्राप्त ये अत्याधुनिक वाहन जीपीएस, वायरलेस सेट, हाई इंटेंसिटी लाइट्स और सायरन सिस्टम जैसे आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित हैं। इन वाहनों को थाना कोतवाली नगर, हाथरस गेट, मुरसान, हाथरस जंक्शन और सादाबाद को एक-एक की संख्या में आवंटित किया गया है। एसपी महोदय ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि ये दो पहिया वाहन संकरी गलियों और अत्यधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में त्वरित गति से पहुंचने में सक्षम होंगे, जिससे पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम कम होगा और अपराध नियंत्रण व नागरिक सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए ‘डायल-112’ अथवा ‘112 इंडिया’ मोबाइल ऐप का उपयोग करें, जो 24×7 पुलिस, अग्निशमन और एम्बुलेंस जैसी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page