Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (पुरदिलनगर) 26 फरवरी । कस्बा पुरदिलनगर में मेला कमेटी के तत्वाधान में सर्व समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक चिरंजी लाल नेताजी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में दंगल परिसर पर भूमाफियाओं द्वारा किए गए अवैध कब्जे और प्रशासन की शिथिलता को लेकर नगरवासियों ने भारी रोष व्यक्त किया। समाज के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही भूमि को कब्जा मुक्त नहीं कराया गया, तो इस वर्ष होली पर्व सहित ऐतिहासिक फूलडोल मेले और दंगल का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि दंगल भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए शासन-प्रशासन को कई बार लिखित रूप से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वक्ताओं ने कहा कि कस्बे में यह ऐतिहासिक मेला पिछले 100 वर्षों से निर्बाध रूप से लगता आ रहा है, लेकिन भूमाफियाओं की मिलीभगत से इसके इतिहास और पहचान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

बैठक में उपस्थित संभ्रांत नागरिकों ने बारी-बारी से अपने विचार रखे। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि यदि प्रशासन दंगल परिसर की समस्या का समाधान नहीं करता है, तो नगर का जनमानस एकजुट होकर आगामी होली पर्व, मेला फूलडोल, दंगल और सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सामूहिक बहिष्कार करेगा। इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह स्थानीय प्रशासन की होगी। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे: बैठक में मेला कमेटी अध्यक्ष सुरेश चन्द्र आर्य, चेयरमैन हर्षकांत कुशवाह, पूर्व चेयरमैन गंगाराम कुशवाह, ओमप्रकाश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अनिल बघेल, बंटी आर्य, अमित व्यानी, सचिन दीक्षित, वरुण राठी, ऋषिपाल बघेल, लोकेन्द्र जाखेटिया, आनंद गोला, विजय शर्मा, शशिकांत भारद्वाज, नरेन्द्र आर्य, हाजी अय्यूब, मोहम्मद रजा, गौरी शंकर, राजवीर कुशवाह, संजय दुबे, फौजदार खान, श्रीनिवास कुशवाह, राजा बाबू कुशवाह, अभिनव माहेश्वरी, रिंकू शर्मा, विष्णु शर्मा, सौरभ यादव, राजू गोला सहित भारी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page