Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 फरवरी । आगामी होली पर्व के अवसर पर आम जनमानस को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान तेज हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार और उपजिलाधिकारी सासनी नीरज कुमार शर्मा के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता की टीम ने तहसील सासनी क्षेत्र के अंतर्गत रुहेरी-रघनिया रोड स्थित एक अचार बनाने वाली फेक्ट्री पर पहुंची । टीम ने वहां विक्रय के लिए तैयार ‘कैच’ ब्रांड के जिंजर गार्लिक पेस्ट का नमूना लिया। इसके साथ ही अचार बनाने में प्रयुक्त होने वाले लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, ‘अमृत गोल्ड’ ब्रांड सरसों तेल और राई कुरिया के नमूने भी जांच हेतु लिए । मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सचल टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी यदुवीर सिंह, डॉ. विकास कुमार, करतार सिंह, पारुल सिंह और सुरेंद्र कुमार गौड़ शामिल रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मिलावटखोरों के विरुद्ध यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page