Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 फरवरी । जॉयंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस कोहिनूर एवं जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस डायमंड का इंस्टॉलेशन समारोह एवं होली मिलन समारोह बड़े ही भव्य एवं गरिमा में वातावरण में संपन्न हुआ शहर का रेस्टोरेंट में जॉयंट्स ग्रुप आफ हाथरस डायमंड व कोहिनूर का अधिस्तापन समारोह हुआ को कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रजलन कर हुआ इसके बाद कोहिनूर से एक प्यारी सी बच्ची हिमांशी दीक्षित ने गणेश वंदना प्रस्तुत की तत्पश्चात जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस डायमंड से आशी अग्रवाल और अनन्या अग्रवाल ने राधा कृष्ण की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की दीप प्रजलन के बाद सभी ने एक साथ जॉइंट्स प्रार्थना की मथुरा से शिरकत करने जॉइंट्स के श्री एसपी चतुर्वेदी वर्ल्ड अध्यक्ष आए। साथ ही हाथरस से फेडरेशन ऑफिसर बृजमोहन शर्मा, सेंट्रल कमेटी मेंबर अशोक अग्रवाल, स्पेशल कमेटी मेंबर गुंजन दीक्षित, वाइस प्रेसिडेंट सोनल अग्रवाल, यूनिट डायरेक्टर (9b) राजकुमार दीक्षित, फेडरेशन ऑफिसर मदन मोहन वार्ष्णेय, फेडरेशन ऑफिसर उपस्थित रहे।

सभी ऑफिसर को स्मृति चिन्ह देकर वह पका पहनकर सम्मानित किया गया और स्वागत किया गया। सभी ऑफीसरों के सम्मान व स्वागत के लिए ढोल ताशा वालों का भी इंतजाम किया गया। 2025 की प्रेसिडेंट पूजा वार्ष्णेय ने सभा शुरू करने का आगाज घंटी बजाकर किया। उसके बाद उन्होंने सभी का आभार प्रकट किया व अपने कार्यों के बारे में संक्षेप में बताया। साथ ही उन्होंने संस्था की सभी साथियों को गिफ्ट भी बांटी हैं। उसके बाद 2025 की डीओएनए साल भर के कार्यों का लेखा जोखा सबको पढ़कर सुनाया। फिर जॉयंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस कोहिनूर की दो एफ ने भी दो शब्द कहते हुए सोनम के नेतृत्व की सराहना की। इसके बाद यूनिट डायरेक्टर सोनल अग्रवाल ने जॉयंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस डायमंड और जॉयंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस कोहिनूर के सदस्यों को बोर्ड ऑफ मेंबर की शपथ दिलाई व डायमंड प्रेसिडेंट प्रभा वाष्र्णेय एवं जॉयंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस कोहिनूर की प्रेसिडेंट कीर्ति दुसाध को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। उसके बाद पिछले साल की अध्यक्ष से कॉलर एक्सचेंज किया गया।

दोनों नई प्रेसिडेंट ने कहा कि वह समाज सेवा के कार्यों को करने के लिए सदा अग्रणी रहेगी । सभी ऑफीसरों ने संस्था की नई प्रेसिडेंट को बधाई व शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। डायमंड ग्रुप की चार्ट प्रेसिडेंट पूजा वार्ष्णेय ने (MOC) कर कार्यक्रम में अपनी वाणी से और भी चार चांद लगा दिए, जिसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया। जायंट्स ग्रुप आफ हाथरस और हाथरस गोल्ड से आए अधिकारियों विजय वार्ष्णेय एवं राकेश गर्ग को भी सम्मानित किया गया। सभी ने फूलों की होली खेली। होली के अवसर पर सभी सदस्यों ने एक-दूसरे के गुलाल लगाकर प्रेम एवं एकता का संदेश दिया। सभी ने तंबोला गेम भी खेला। गेम का आनंद भी लिया। होली के रसिया पर जमकर डांस भी किया। इस अवसर पर डायरेक्ट सोनल अग्रवाल का शाल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर विशेष सम्मान किया गया तथा उनके नेतृत्व की सराहना की गई। कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं सुव्यवस्थित रहा। अंत में सभी के जलपान की व्यवस्था भी की गई। इस कार्यक्रम में यूनिट डायरेक्टर 9b सोनल अग्रवाल, चार्ट प्रेसिडेंट पूजा, आईपीपी पूजा वार्ष्णेय, प्रेसिडेंट प्रभा वार्ष्णेय, सचिन आशु वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष गीता गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट नेहा अग्रवाल, गीता वार्ष्णेय, नीरू वार्ष्णेय, रूबी, रिशु, अंजू, विमलेश, पिंकी, मधु, सविता, शशि आदि सखियों का विशेष सहयोग रहा। जॉयंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस कोहिनूर की तरफ से प्रेसिडेंट कीर्ति दुसाध व रितु उषा ,पूजा ,प्राची ,रीमा ,जिया, मुक्ति, रीना, रितु ,रिया, नीलम, शालिनी, शशि वाला, रश्मि, श्वेता का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page