
हाथरस 26 फरवरी । श्याम कुंज स्थित एम0एल0डी0वी0 पब्लिक इण्टर काॅलेज में प्रतिभाशाली बालक-बालिकाओं में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सास्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किये गये। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। संस्था के डायरेक्टर राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित स्वतंत्र कुमार गुप्त ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण करते हुये कहा कि पुरस्कार पाने से उनका उत्साह बढेगा, वहीं बालक-बालिकाओं की प्रतिभा को नवीन आयाम प्राप्त होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता (एड0) ने कहा कि बच्चों को पुरस्कार देना उनके अच्छे व्यवहार, मेहनत और उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने का एक प्रभावी तरीका है। यह उनके आत्म-सम्मान और आत्म-विश्वास को बढ़ाता है, साथ ही उन्हें भविष्य में और बहेतर प्रदर्शन करने के लिये प्रेरित करता है। यह अनुशासन, सकारात्मक आदतें विकसित करने और स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा को बढावा देने में मदद करता है।
कार्यक्रम में एकांकी नृत्य के लिये नायरा एवं प्रयांशी को प्रतीक चिन्ह से पुरस्कृत किया गया। सामूहिक नृत्य वर्ग में अनुष्का, हर्षिता, भावना, श्रीशा, कशिका, अंशिका, सोनाली आदि को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा मयूरी नृत्य के लिये वंशिका वाष्र्णेय को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। देशभक्ति, नाटक में प्रतिभाग लेने वाले निकुंज, भूूमिं, प्रनिका, आकृति काजल, युविका, अराध्या, अंशिका, साक्षी, गुंजन, दिव्यांशी, परियाशा, अंश, कुनाल, अभिनय, मोहित और दर्श को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्या पूनम वाष्र्णेय, उप-प्रधानाचार्या शाजिया रफीक खान, कार्डिनेटर डाॅ0 रेखा जादौन, मुस्कान शर्मा, पुनीत कुमार गुप्ता, सत्यवती, प्राची शर्मा, पुनीत कुमार वाष्र्णेय, जीतू अरोरा का सहयोग रहा। अन्त में संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।















