Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 25 फरवरी । क्षेत्र के गांव गारवगढी में 12 जनवरी को एक महिला के साथ पास के रहने वाली दो महिला सहित चार लोगों ने मारपीट की थी। महिला ने न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुरसान कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सरोज देवी पत्नी सुल्तान सिंह निवासी गारवगढी मुरसान का कहना है कि 12 जनवरी की शाम करीब 6 बजे वह अपने घर के अन्दर खाना बना रही थी, तो शोरगुल की आवाज सुनकर वह बाहर आयी तो देखा कि प्रदीप, मालती, गिर्राज, जीती आदि उसेे व उसके परिवारीजनों को गाली गलौज दे रहे थे, जब उसके द्वारा विरोध किया तो आरोपियों ने उसे लात घूसों से मारापीटा। महिला का कहना है कि उसका स्वास्थ्य केन्द्र मुरसान पर चिकित्सीय परीक्षण भी हुआ था। उसके बाद बगला जिला चिकित्सालय हाथरस में भी हुआ है। जिसमें उसके हाथ में फैक्चर पाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page