Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 फरवरी । जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस पहल का अधाष्ठापन समारोह जेकडोनाल्ड रेस्टोरेंट में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी का विधिवत शपथ ग्रहण कराया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती नीती बर्मन एवं सचिव श्रीमती ज्योति अग्रवाल ने अपने पद की शपथ लेकर समाज सेवा के प्रति पूर्ण समर्पण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हाथरस के एसीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बोहरे बृज मोहन शर्मा, श्री अशोक अग्रवाल, श्रीमती गुंजन दीक्षित, श्री मदन मोहन वार्ष्णेय व युनिट डायरेक्टर श्रीमती सीमा वार्ष्णेय ने समारोह की गरिमा बढ़ाई।

मुख्य अतिथि डॉ. राजीव गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि जायंट्स ग्रुप समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है और पहल की नई टीम से स्वास्थ्य, शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों की अपेक्षा है साथ ही उन्होने अंग दान करने का आव्हान कर “अंगदान महादान” का नारा भी दिया तथा ग्रुप सदस्यो द्वारा अंगदान से सम्बंधित सभी प्रश्नों का समुचित उत्तर दे कर अंगदान के डर को भी दूर किया तथा सभी सदस्यो को सरकार द्वारा आयोजित स्वास्थ कार्यक्रम से जुड़ कर समाज सेवा को प्रभावी रूप से अपनाने का आव्हान भी किया।

अध्यक्ष श्रीमती नीती बर्मन ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता, स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ावा देना रहेगा। सचिव श्रीमती ज्योति अग्रवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए टीम भावना से कार्य करने का आह्वान किया। सभी पहल सदस्यो ने सभी को गुलाल लगा कर होली मना भाईचारे का संदेश दिया । कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, संस्था के सदस्य एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page