Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 फरवरी । आज नगर पालिका परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कूड़े के ढेर में लाखों रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट रसीदें (एफडीआर) लावारिस हालत में मिलीं। ये महत्वपूर्ण दस्तावेज परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष राजू कौशिक को मिले, जो वहां जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के सिलसिले में पहुंचे थे। कूड़े के ढेर पर सरकारी दस्तावेजों को देख वह दंग रह गए, जिसके बाद उन्होंने तत्काल इन्हें कार्यालय में जमा कराया। गौरतलब है कि टेंडर प्रक्रिया के दौरान ठेकेदारों द्वारा सुरक्षा निधि के रूप में ये एफडीआर जमा कराई जाती हैं। पिछले वर्ष नगर पालिका में 41 फर्जी एफडीआर के जरिए करीब 5 करोड़ रुपये के ठेके लेने का बड़ा घोटाला सामने आया था, जिसकी जांच अभी भी जारी है। ऐसे में महत्वपूर्ण रसीदों का कूड़े में मिलना किसी बड़ी साजिश हो सकती है। मामले पर अधिशासी अधिकारी (ईओ) रोहित सिंह ने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए जांच की बात कही है, वहीं चेयरमैन श्वेता चौधरी ने स्पष्ट किया है कि उन्हें इस प्रकरण में कोई जानकारी नहीं है। इस मामले में जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page