Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 फरवरी । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र और सरस्वती महाविद्यालय की प्रथम एवं द्वितीय एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में ‘मेरा भारत, नशा मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य मृदुल दीक्षित के सानिध्य में कलवारी स्थित माध्यमिक विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ बीके शांता बहन, एनएसएस अधिकारी फोजिया सिद्दीकी और शिक्षक राजकुमार ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के दौरान बीके दिनेश भाई ने वर्तमान समय में बढ़ते ‘मोबाइल एडिक्शन’ के खतरों के प्रति छात्रों को सचेत किया और इससे बचने के व्यावहारिक उपाय बताए। मुख्य वक्ता बीके शांता बहन ने युवाओं से अपने पहनावे और संस्कारों में भारतीय संस्कृति को जीवित रखने की अपील करते हुए आत्म-चिन्तन पर बल दिया। गजेंद्र भाई ने प्रभावी स्लोगन के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को स्पष्ट किया, जिसके उपरांत बीके पूजा ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं और स्टाफ को नशामुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पवन पाठक, पवन पंडित, रणवीर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में प्रथम इकाई की अधिकारी फौजिया सिद्दीकी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page