Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 25 फरवरी । मथुरा मार्ग पर बुधवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित कैंटर ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल का पिछला हिस्सा कैंटर के नीचे फंस गया। मृतक की पहचान बलदेव मथुरा क्षेत्र के गांव श्रीनगर दघैंटा निवासी अजय कुमार पुत्र राजवीर सिंह के रूप में हुई है। बताया गया है कि अजय किसी कार्य से सादाबाद की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। दुर्घटना में अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिसावर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी सादाबाद भेजा गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कैंटर को जब्त कर चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page