सादाबाद 25 फरवरी । कस्बे में गिरवी रखी सोने की चेन को लेकर विवाद सामने आया है। सोने के भाव बढ़ने के कारण गिरवी रखने वाला व्यक्ति स्वर्णकार के यहां पर अपनी जंजीर का हिसाब करने पहुंचा। इसे लेकर विवाद हो गया। स्वर्णकार द्वारा सात महीने पहले फोन करने का हवाला देते हुए बताया कि उसने उसकी जंजीर गला कर सोने को बेच दिया है। छह महीने पहले जिस भाव से बिकता उसे भाव से अपना हिसाब कर ले। गिरवी रखने वाला व्यक्ति नहीं माना उसने स्वर्णकार के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दी। जानकारी के अनुसार, करीब साढ़े तीन वर्ष पहले एक व्यक्ति ने लगभग 8 ग्राम की सोने की जंजीर स्वर्णकार के पास गिरवी रखी थी। स्वर्णकार का कहना है कि लगभग सात महीने पहले उसने गिरवी रखने वाले व्यक्ति को फोन कर जंजीर वापस ले जाने के लिए कहा था। हालांकि, उस समय संबंधित व्यक्ति ने जंजीर अपनी होने से इनकार कर दिया था। स्वर्णकार के मुताबिक, इसके बाद करीब छह माह पूर्व जंजीर को गलवा दिया गया था। हाल ही में सोने के भाव में बढ़ोतरी के बाद संबंधित व्यक्ति दोबारा स्वर्णकार के पास पहुंचा और अपनी जंजीर की मांग करने लगा। स्वर्णकार ने पुलिस को बताया कि उसने पहले ही फोन पर सूचना दी थी और अब वह उस समय के हिसाब से पूरा लेखा-जोखा करने को तैयार है। लेकिन, शिकायतकर्ता इस पर सहमत नहीं हुआ, वह नए भाव से जंजीर का पैसा चाहता है। जबकि स्वर्णकार छह महीने पहले के भाव से हिसाब करने की बात कही है, इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में नोक झोंक भी हुई, जब बात नहीं बनी तो मामला कोतवाली तक पहुंच गया। इस मौके पर काफी संख्या में स्वर्णकार एकत्रित होकर कोतवाली पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जानकारी ली है। एसआई अंकित चौधरी ने बताया कि प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
सादाबाद : ट्रक के निचले हिस्से में लगी आग
January 9, 2026
सादाबाद : सौम्या ने पास की एआईबीई परीक्षा
January 9, 2026
सादाबाद : बंदर गिरने से फुंका ट्रांसफार्मर
January 9, 2026
सादाबाद : दुर्घटनाओं के रोकथाम का प्रयास करें
January 9, 2026
Recent Posts
उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन के छठी
April 12, 2026
अशोक चावला का हाथरस टेंट, लाइट, केटर्स,
April 12, 2026
लोकेंद्र संभालेंगे अंबेडकर शोभायात्रा की कमान, हाथरस
April 12, 2026
हाथरस में केसरिया साफा पहनाकर मेला अध्यक्ष
April 12, 2026
श्रीमद्भागवत कथा से बढ़ता है आत्मिक बल
April 12, 2026
हाथरस के गांव ऐहन में क्षत्रिय महासभा
April 12, 2026
हाथरस में दो मकानों में लाखों की
April 11, 2026
Weather
Hathras
7:19 pm,
Apr 12, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























