Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 फरवरी । पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा अपराधियों एवं अवैध कारोबारियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना मुरसान पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। प्रभारी निरीक्षक वी.पी. गिरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी करते हुए अलग-अलग स्थानों से दो अभियुक्तों को कुल 55 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, पहले अभियुक्त चन्द्रपाल सिंह (निवासी नगला अनी) के कब्जे से 27 क्वार्टर और दूसरे अभियुक्त केहरी (निवासी मानपुर, सहपऊ) के कब्जे से 28 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई है। थाना मुरसान पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध मु.अ.सं. 50/26 और 51/26 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page