Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 फरवरी । श्री खाटू श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित 19वें श्री खाटू श्याम फागुन महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार की रात अलीगढ़ रोड स्थित रामोजी रिज़ॉर्ट में एक विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायक हेमंत ब्रजवासी ने अपनी जादुई आवाज से बाबा के भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि पांडाल में मौजूद हजारों भक्त झूमने पर मजबूर हो गए। भजन संध्या के दौरान दिव्य ज्योति प्रज्ज्वलन, भव्य महाआरती और 56 भोग के अलौकिक दर्शन मुख्य आकर्षण रहे। साथ ही, आयोजन के दौरान हुई इत्र वर्षा ने पूरे वातावरण को सुगंधित और आध्यात्मिक बना दिया।

आपको बता दें कि महोत्सव का शुभारंभ 23 फरवरी को बाबा के महाअभिषेक और भव्य निशान शोभायात्रा के साथ हुआ था। भजन संध्या में देर रात तक भक्त बाबा के जयकारों और भजनों पर नृत्य करते रहे। इस अवसर पर समिति के मनीष मित्तल, आलोक गुप्ता, सुनील बंसल, हर्ष मित्तल, बृजेश गोयल, विकास गर्ग, दिनेश सिंघल, दीपक अग्रवाल, चंद्रपाल शर्मा, सौरभ सिंघल, शुभम अग्रवाल, शिवांग बागला, बृज बिहारी अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल और आशीष गौड़ समेत सैकड़ों सेवादार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरा क्षेत्र ‘जय श्री श्याम’ के उद्घोष से गुंजायमान रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page