Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 फरवरी । प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज जिला कांग्रेस कमेटी ने ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के विरुद्ध दर्ज कथित झूठी एफआईआर के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष विवेक उपाध्याय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता तिरंगा झंडा लेकर मोहनगंज स्थित कैंप कार्यालय से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कांग्रेसियों ने इसे धार्मिक स्वतंत्रता की संवैधानिक मर्यादा का हनन और संत समाज की गरिमा पर प्रहार बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन के दौरान जब काफी देर तक कोई अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा, तो कांग्रेसी परिसर में ही धरने पर बैठ गए। अधिकारियों से लंबी वार्ता और तीखी नोकझोंक के बाद अपर जिलाधिकारी (न्याय) ने धरना स्थल पहुंचकर ज्ञापन स्वीकार किया।

धरना सभा की अध्यक्षता पूर्व प्रदेश सचिव पंडित ब्रह्मदेव शर्मा और संचालन डॉ. मुकेश चंद्रा ने किया। सभा को संबोधित करते हुए अशोक गुप्ता, अवधेश बक्शी, अजीत गोस्वामी और शशांक पचौरी (एडवोकेट) ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र और संविधान के विरुद्ध कार्य करने का आरोप लगाया। ठाकुर कपिल सिंह और संजीव आंधीवाल ने कहा कि स्वयं को सनातन का रक्षक बताने वाली सरकार आज संतों के प्रति असंवेदनशील रवैया अपना रही है। इस प्रदर्शन में श्रीराम कुमार सारस्वत, जैनुद्दीन जैन, शांतनु कुमार, देवेंद्र शर्मा, गोविंद चतुर्वेदी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में जिला प्रवक्ता डॉ. मुकेश चंद्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page