Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 फरवरी । सासनी में आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर जरैया गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रही एक वृद्ध महिला को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस तुरंत घटनास्थल पर पहुँची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सासनी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ के हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल महिला की पहचान सरोज पत्नी प्रेमपाल, निवासी गांव समामई जरैया के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सरोज गांव जरैया के एक मंदिर में रहती हैं और किसी काम से सड़क पार कर रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page