हाथरस 25 फरवरी । जनपद में आगामी 27 फरवरी को रंगभरनी एकादशी का पर्व पारंपरिक श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आँधीवाल एडवोकेट ने जानकारी दी कि आँधीवाल परिवार की सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार महाकाल महादेव के दिव्य दर्शन, बाल कुश्ती दंगल एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर घंटाघर स्थित गोविंद भगवान मंदिर से श्री गोविंद गोपाल जी की भव्य डोला यात्रा निकाली जाएगी, जिसका आँधीवाल आश्रम पहुँचने पर प्रबंधक रामगोपाल आँधीवाल, राजीव, संजीव, राजू एवं मनोज आँधीवाल एडवोकेट द्वारा भव्य स्वागत व नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। यहाँ आरती एवं ‘हरिहर मिलन’ के पश्चात डोला यात्रा पुनः मंदिर की ओर प्रस्थान करेगी, जिसके लिए सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।